News

15-05-2026 20:37:19

मोहल्ला सत्ती स्थित इंद्रा पार्क को बच्चों के खेलने हेतु खोलने व सुसज्जित करने की मांग

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। मोहल्ला सत्ती के क्षेत्रवासियों ने इंद्रा पार्क को बच्चों के खेलने के लिए व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में युवा नेता अनस खान द्वारा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन सौंपकर पार्क को आम जनता के लिए नियमित रूप से खोले जाने की अपील की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि मोहल्ला सत्ती स्थित इंद्रा पार्क क्षेत्र का एकमात्र सार्वजनिक स्थल है, जहां बच्चे खेल सकते हैं और स्थानीय निवासी सुबह-शाम टहल सकते हैं। वर्तमान में पार्क का गेट बंद रहने से बच्चे खेलने से वंचित हैं और महिलाओं व बुजुर्गों को भी टहलने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि पार्क में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। झूले एवं खेल उपकरणों का अभाव है तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है, जिससे शाम के समय सुरक्षा की समस्या बनी रहती है।

निवासियों ने मांग की है कि पार्क को नियमित रूप से खोला जाए, साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, बच्चों के लिए झूले व अन्य खेल उपकरण लगाए जाएं तथा पर्याप्त लाइटों की व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से चारदीवारी या रेलिंग का निर्माण कर पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए।

अनस खान ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए पार्क को बच्चों व क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की अपेक्षा जताई है। वहीं केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।ज्ञापन देने वालो में सिराज अहमद इस्लामअहमद,इरशाद,जावेद,अयाज,शाहिद,जाहिद,मोहम्मद इस्लाम,अरशद,शादाब आदि शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies