
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। सीबीएसई बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही रामनगर स्थित चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्सव का माहौल छा गया। विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष के परिणामों में अनन्या शर्मा (वाणिज्य विभाग) ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके पीछे मेधावी छात्रों की एक लंबी सूची रही, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यार्थी का नाम प्राप्तांक प्रतिशत
अनन्या शर्मा 90%
टीशा सिंह 88%
मोहम्मद अहमद 87.8%
नलिनी गोयल 86.6%
अंश अग्रवाल 84.4%
आयुषी पाल 83.80%
आरव सैनी 83.40%
नंदिनी अरोड़ा 82.8%
इसके अतिरिक्त रिया (79.52%), इंद्रजीत अहलावत (79.4%), इशिका कर्णवाल (79.20%), निशि गोयल (79.20%) और आस्था सिंह (78%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता की श्रेणी में अपनी जगह बनाई।
विद्यालय की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष राखी चंद्रा, डायरेक्टर अभिषेक चंद्रा एवं प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की अटूट मेहनत, शिक्षकों के निस्वार्थ समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का मधुर परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।
अभिषेक चंद्रा ने बताया कि 90% से अधिक और विशिष्ट अंक प्राप्त करने वाले इन होनहारों ने न केवल अपने परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies