News

11-05-2026 10:25:43

14 मई को हरिद्वार में होगा आध्यात्मिक महासंगम, राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख जसदीप सिंह गिल का पावन आगमन....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


हरिद्वार। 14 मई 2026, दिन बृहस्पतिवार को हरिद्वार के बहादराबाद स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सत्संग घर हरिद्वार-II में आध्यात्मिक श्रद्धा और भक्ति का विशाल संगम देखने को मिलेगा। सत्संग के प्रमुख जसदीप सिंह गिल सुबह 10 बजे संगत को दर्शन एवं आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार सहित उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों की संगत में भारी उत्साह बना हुआ है।

बहादराबाद स्थित सत्संग घर, जो जया मैक्सवेल हॉस्पिटल के निकट स्थित है, उस दिन पूरी तरह भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आएगा। संगत अपने सतगुरु के पावन दर्शन और उनके मुखारविंद से अमृतमयी वचनों को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।

इस विशेष आयोजन की खास बात यह रहेगी कि संगत के साथ सवाल-जवाब कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु अपनी आध्यात्मिक जिज्ञासाएं, जीवन से जुड़े प्रश्न और आत्मिक मार्गदर्शन से संबंधित सवाल सीधे पूछ सकेंगे। माना जा रहा है कि यह अवसर संगत के लिए किसी आध्यात्मिक पर्व से कम नहीं होगा।

दूर-दराज से आने वाली संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। पार्किंग स्थल से सत्संग स्थल तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन कार सेवा और सहयोगी वाहन उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

आयोजन समिति ने सभी भाई-बहनों से प्रेमपूर्वक अपील की है कि वे समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें, अनुशासन बनाए रखें और इस दिव्य सत्संग का लाभ प्राप्त करें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies