News

10-05-2026 19:48:50

गन्ना मूल्य भुगतान न होने से गुस्साए किसान जल्द करेंगे विधानसभा का घेराव:संजीव कुशवाहा

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। भारतीय किसान यूनियन रोड के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा के कैंप कार्यालय पर आयोजित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर गन्ना किसानों के बकाया का जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए देहरादून कुच करेंगे। इस निर्णय पर भाकियू रोड़ की कल प्रशासनिक भवन में आयोजित मासिक पंचायत में सर्वसम्मति से मुहर लगेगी।

बैठक में बिजली कटौती तथा सोलर की सब्सिडी ख़त्म करने व ग्राम बेहडकी सैदाबाद मेंएनएचएआई के द्वारा किसानों को मुआवजा न देने पर भी विचार विमर्श कर इन मुद्दों को मासिक पंचायत में उठाने के साथ ही किसानों की तमाम समस्याओं पर गहन विचार मंथन करने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड की सहमति से अगली रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रदीप त्यागी, विकास शर्मा,प्रवीण कुशवाहा,अनिल पुंडीर, गजेन्द्र चौधरी, इरशाद प्रधान, कारी शहजाद, मनु प्रताप सिंह, टीटू, जावेद, राकेश सैनी, आसिफ आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies