News

10-05-2026 18:45:45

इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का-विधायक फुरकान अहमद ने किया उद्घाटन-राज्य योजना से बनेगी सड़क-लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। मुक़र्रबपुर में मुबारिक मकान से मेन रोड तक राज्य योजना के अंतर्गत बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का उद्घाटन विधायक फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया।इस मौके पर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और लगातार जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर सड़कें बनने से लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आगे भी कार्य जारी रहेंगे।इस दौरान मुबारिक अली, अमजद अली, वरीस ठेकेदार, शफीक मलिक, मुर्सलीन, भुरू और अय्यूब सहित कई लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies