News

10-05-2026 16:10:19

रोटरी क्लब रुड़की द्वारा सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, 50 यूनिट रक्त संग्रह

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की ने सिविल अस्पताल के सहयोग से तथा आर्ट ऑफ लिविंग के सहभाग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 50 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।


शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब की अध्यक्ष रीना नैथानी के नेतृत्व में हुआ।उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई परोपकार नहीं। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब रुड़की समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उनका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

वरिष्ठ सदस्य सचिन गुप्ता ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा है और रक्तदान शिविर उसी सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्य वंदना मोहन, अलका मित्तल, सुभाष सरीन, सचिन गुप्ता, प्रेम सरीन, संजीव सैनी, वीके जैन, वीके शर्मा और पीसी सैनी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies