
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी में लिप्त दो गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, ग्राम सफरपुर, कोतवाली गंगनहर निवासी दो व्यक्तियों के खिलाफ पूर्व में भी गोकशी के अभियोग दर्ज हैं। 
बावजूद इसके वे वर्तमान में भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इस पर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुभान पुत्र घसीट,अब्बास पुत्र अल्लादिया निवासीगण ग्राम सफरपुर, कोतवाली गंगनहर बताए गए हैं।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तववरिष्ठ उप निरीक्षक मनीष कवि, कांस्टेबल राहुल,अर्जुन शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies