News

09-05-2026 21:53:03

रुड़की में सीए एसोसिएशन की अध्यक्ष बनी सारिका, प्रोफेशनल विकास पर जोर..

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। सीए एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नवगठित कार्यकारिणी के गठन के उपरांत नए सत्र की प्रथम मासिक बैठक आज अध्यक्ष सीए सारिका अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रोफेशन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, सदस्यों के हितों और आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में सचिव सीए सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए ऋचा त्यागी सहित सीए हेमंत अरोड़ा, सीए मनमोहन शर्मा, सीए सुनील अग्रवाल, सीए पंकज गर्ग, सीए विकास खन्ना, सीए शालिनी प्रकाश, सीए समीक्षा जैन, सीए मोहित अरोड़ा, सीए अंकुर जिंदल, सीए निधि सैनी, सीए कृष्ण देव, सीए दीपांशु अग्रवाल, सीए आयुष गुप्ता, सीए कनिका गोयल, सीए सागर अग्रवाल, सीए सक्षम सिंघा, सीए विनायक बंसल, सीए ऋषभ गर्ग एवं सीए अमित बख्शी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सदस्यों ने प्रोफेशनल विकास, आपसी समन्वय, सतत प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन तथा एसोसिएशन की भावी योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही युवा सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने और विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने पर भी सहमति बनी।

अध्यक्ष सीए सारिका अग्रवाल ने सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पारदर्शिता, समर्पण और टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies