News

09-05-2026 16:39:17

बकरी को कुत्ते के काटने पर भड़का विवाद, 21 लोगों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार


दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। थाना क्षेत्र के बेड़पुर गांव में बकरी को कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामा हो गया। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 10 अप्रैल को बेड़पुर निवासी शहरान ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि कुत्ते द्वारा बकरी को काटने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर डेरी में घुस आए और उसके व परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक आरोपी हयात निवासी बेड़पुर पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। टीम में एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल प्रकाश मनराल और होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies