News

09-05-2026 11:28:00

वार्ड नंबर 4 में आवारा कुत्तों का आतंक, कार्रवाई की मांग..


दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड 4 में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को प्रार्थना पत्र देकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।


नगर पंचायत वार्ड 4 पिरान कलियर निवासी शहजाद अली ज्वांइट मजिस्ट्रेट रूडकी को प्रार्थना पत्र में देकर बताया कि वार्ड में घूम रहे आवारा कुत्ते छोटे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों पर हमला कर चोटिल कर रहे हैं।क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में भय बना हुआ है।पत्र में बताया है कि पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने जनहित को देखते हुए नगर पंचायत और संबंधित विभाग को निर्देशित कर जल्द अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड ने की मांग की है। ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूडकी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को जांच कर करवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies