News

08-05-2026 14:15:39

कलियर में 5.85 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार..


दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस ने एक युवक को 5.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एसआई विनोद कुमार गोला टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकर्रबपुर स्थित सरकारी स्कूल के पीछे एक युवक स्मैक बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचलर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम पुत्र रहीश निवासी वार्ड 4 पिरान कलियर बताया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक लंढौरा-मंगलौर क्षेत्र से खरीदकर लाया था और उसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अब स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।आरोपी पहले भी वाहन चोरी और एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसआई विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल प्रकाश मनराल,होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies