News

07-05-2026 21:40:49

कलियर::बोर्ड बैठक में विकास और जनहित के मुद्दों पर जोर, सभासद नाजिम त्यागी ओर मेहरुबा जावेद ने रखे प्रस्ताव...


दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। गुरुवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में वार्ड 3 सभासद नाजिम त्यागी और वार्ड 9 सभासद मेहरुबा जावेद ने विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े प्रस्ताव रखे। जिसमें सड़क निर्माण, जल निकासी, नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप और प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों के मुद्दे प्रमुखता से उठाया।


बैठक में वार्ड 3 सभासद नाजिम त्यागी ने स्टील गार्डर पुल के पास कांवड़ पटरी मार्ग के गलत ढलान और गड्ढों को हादसों का कारण बताते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की। उन्होंने दरगाह गैब अली शाह रोड पर अधूरी सुरक्षा दीवार को भी खतरा बताते हुए निर्माण पूरा कराने की बात कही। इसके अलावा गली मोहल्लों में इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़क निर्माण, नाला निर्माण तथा नए हैंडपंप लगाने के प्रस्ताव भी रखे गए।उन्होंने 50 नई स्ट्रीट लाइट लगाने, जर्जर नालियों की मरम्मत और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान कराने की मांग की।

वार्ड 3 में तालाब को खाली कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों का जल्द ही लाभार्थियों के खातों में डालने की मांग की।उन्होंने कहा कि कई गरीब परिवार मकान निर्माण शुरू कर चुके हैं, लेकिन किस्तें जारी न होने से आर्थिक संकट झेल रहे हैं। बरसात से पहले भुगतान कराने की मांग की गई।वार्ड-9 सभासद मेहरुबा जावेद ने सड़क, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण और प्रकाश पथ व्यवस्था से जुड़े कई प्रस्ताव एजेंडे में शामिल कराए। इसके अलावा सड़को के निर्माण कार्य तथा चिराग अली शाह दरगाह से अन्य मोहल्लों तक सीसी सड़क निर्माण शामिल हैं।

और कई आंतरिक मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, बेडपुर क्षेत्र में मुख्य मार्गों से मकानों तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, कब्रिस्तान की चारदीवारी और नई नालियों व चैंबरों के निर्माण के प्रस्ताव भी रखे गए हैं।प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आंतरिक गलियों में सोलर लाइटें तथा मुख्य मार्गों और गलियों में नए लाइट पोल लगाने का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखा गया।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा ओर क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies