News

07-05-2026 21:11:22

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर में बड़ी कार्रवाई 25 संदिग्ध हिरासत में-गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी भी गिरफ्तार...


दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने दरगाह और कस्बा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 25 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन पर श्रद्धालुओं को परेशान करने और दरगाह मार्ग पर भीड़ लगाकर आवागमन बाधित करने का आरोप है। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।गेंगस्टर में फरार चल रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान कलियर पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर जांच और सत्यापन अभियान चलाकर झुंड बनाकर दरगाह आने वाले जायरीनों को परेशान कर रहे थे तथा मार्ग बाधित कर रहे थे जिस पर सख्त कार्रवाई की गई।वही समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ भी अभियान तेज किया गया है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी मुन्ना निवासी वार्ड 1 पिरान कलियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों और गिरोहों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है  ओर अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाली टीम में एसएसआई देवेंद्र सिंह चौहान, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, कुंदन सिंह राणा, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल प्रकाश मनराल तथा होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies