News

07-05-2026 18:30:32

चंपावत कांड पर रुड़की में यूकेडी का उग्र प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिला अध्यक्ष दीपक लाखवान के नेतृत्व में चंपावत में नाबालिग छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में है तथा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी संख्या में अर्धसैनिक बल और रुड़की कोतवाली पुलिस तैनात रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता नहीं रुके और मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।

रितु कंडियाल ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली सरकार के शासन में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यूकेडी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में आनंद राज पनियाला (महामंत्री), सत्येंद्र शर्मा, जितेंद्र गोंदियाल, अंकित राणा, शिवकुमार सैनी, विमल शर्मा, संजय राठी, विजय शर्मा, सुरेश कुकरेती, शंकर पटवाल, आनंद चौधरी, प्रमिला पुंडीर, शकुंतला सती, कविता रावत सहित बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies