
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 31 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया। इस कार्रवाई में कुल ₹15,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई के बाद सभी को सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

कोतवाली रुड़की पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसएसआई निरीक्षक धर्मेंद्र राठी,उप निरीक्षक भजराम चौहान,उप निरीक्षक नवीन चौहान, सुभाष जखमोला,पुष्पेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता,संदीप सेमवाल,रजत चौधरी,अनिल शर्मा, रणवीर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies