News

06-05-2026 21:08:52

कलियर में होटल-ढाबों पर सत्यापन अभियान-बाहरी व्यक्तियों की जांच...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को होटल, गेस्ट हाउस व ढाबों पर विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया और उनके दस्तावेजों की जांच की।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर और इमली खेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने कलियर मुख्य बाजार, बेडपुर चौक, सोहलपुर रोड और नहर पटरी क्षेत्र में स्थित होटलों व ढाबों में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान पुलिस ने होटल और ढाबा संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं और बिना पहचान पत्र के किसी को ठहरने की अनुमति न दें।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे।इस दौरान कांस्टेबल प्रकाश मनराल,ललित कुमार आदि शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies