दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही देह व्यापार के मामले में लंबे समय से फरार चल रही एक वारंटी महिला को भी दबोचकर न्यायालय में पेश किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तालाब स्थित टंकी चौक के पास चावल की रेहड़ी लगाने वाले तीन युवक पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा कर रहे थे।जिससे माहौल खराब हो रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फरीद, अल्ताफ और आशू निवासी नई बस्ती मुकर्रबपुर पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।
वहीं देह व्यापार के एक मामले में फरार चल रही वारंटी एक महिला को भी पुलिस ने नई बस्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसे भी न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।टीम में एसआई विनोद गोला, एएसआई कुंदन सिंह राणा, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, दर्शन कोर और ललित कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies