News

05-05-2026 15:03:29

मिथिलेश तोमर बनीं राज्य लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण उत्तराखंड की सदस्य, 13 जिलों की अपीलों की करेंगी सुनवाई

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने रुड़की निवासी मिथिलेश तोमर को राज्य लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण में नियुक्त किया है। 28 जनवरी 2026 को संपन्न चयन समिति की संस्तुति के आधार पर 27 अप्रैल 2026 को उनकी नियुक्ति की गई। समिति द्वारा आयोजित साक्षात्कार में मिथिलेश तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

अब मिथिलेश तोमर का दायित्व प्रदेश के 13 जिलों में नियुक्त लोकपालों के निर्णयों के विरुद्ध प्राप्त अपीलों की सुनवाई करना होगा। लोकपाल द्वारा पारित आदेश के 30 दिनों के भीतर संबंधित पक्ष को अपील का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिसकी सुनवाई राज्य लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण स्तर पर की जाएगी।

वह ग्राम विकास विभाग, उत्तराहट स्थित निदेशालय कार्यालय (आई.टी. पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून) में बैठकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। इससे पूर्व मिथिलेश तोमर हरिद्वार जनपद में लोकपाल के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। अपने चार वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के कई मामलों का खुलासा किया। उनके प्रयासों से लाखों रुपये की रिकवरी हुई तथा कई ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम प्रधानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

मिथिलेश तोमर ने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से संबंधित जो भी शिकायतें प्राधिकरण के संज्ञान में लाई जाएंगी, उन पर निष्पक्षता के साथ सुनवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies