
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। गंगनहर घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब नहाते समय तेज बहाव में बहकर डूब रहे युवक को सुरक्षाकर्मियों और गोताखोरों की सतर्कता से सकुशल बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार पिरान कलियर गंग नहर घाट पर नहा रहे एक युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और हाथ छूटने से वह तेज बहाव में बहने लगा। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने बिना देर किए गंगनहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए युवक की पहचान वासिफ पुत्र निवासी नगला बुजुर्ग थाना भोपा मोरना, जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। युवक को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम और गोताखोरों का आभार व्यक्त किया।इस सराहनीय कार्य में जल पुलिस गोताखोर राधेश्याम और स्थानीय गोताखोर दानिश निवासी कलियर की अहम भूमिका रही।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies