News

04-05-2026 18:07:15

रुड़की में झालमुड़ी बांटकर मनाया भाजपा की जीत का जश्न, नेताओं ने कही बड़ी बात..

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। पश्चिम बंगाल,आसाम, एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर रुड़की में कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। चंद्रशेखर चौक पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी और राहगीरों के बीच भी झालमुड़ी वितरित कर खुशी साझा की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, मेयर अनीता अग्रवाल और जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत को ऐतिहासिक बताया।

जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मेहनत करते हैं और उसी का परिणाम है कि पार्टी को विभिन्न राज्यों में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली हैं। पश्चिम बंगाल में मिली सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अब वहां भी परिवर्तन की लहर है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा, सुशील त्यागी, ललित मोहन अग्रवाल, राजपाल सिंह, सुभाष सरीन, चेरब जैन, नितिन गोयल, सावित्री मंगला, दिनेश कौशिक, अनुराग त्यागी, धीर सिंह, ध्रुव गुप्ता, सूरज नेगी, संजय त्यागी, रोमा सैनी, प्रदीप पाल, सन्नी नारंग, भीम सिंह, गौरव त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies