News

04-05-2026 15:59:21

मदरहुड विश्वविद्यालय में 'राष्ट्रीय विधिक चौपाल 1.0' का भव्य समापन; जिला जज ने किया 'सेंटर फॉर एक्सीलेंस' का उद्घाटन...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय विधिक चौपाल 1.0’ ऐतिहासिक उपलब्धियों और बौद्धिक विमर्श के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री नरेंद्र दत्त (जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरिद्वार) ने विश्वविद्यालय के विधि संकाय में ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन लीगल स्टडीज एंड रिसर्च’ का विधिवत उद्घाटन किया।


पर्यावरण संरक्षण और विधिक शोध पर जोर

समापन सत्र का आगाज़ पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ। माननीय जिला जज श्री नरेंद्र दत्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संदीप कुमार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुश्री सिमरनजीत कौर और कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विधि संकाय के प्रो. (डॉ.) जे.एस.पी. श्रीवास्तव और डॉ. विवेक कुमार द्वारा लिखित पुस्तक "Climate Change and Forest Ecosystems" का विमोचन भी किया गया।

विधिक चौपाल को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमें सिखाती है कि न्याय केवल दंड देना नहीं, बल्कि पीड़ित को मिलने वाला उपचार है। वर्तमान में संशोधित तीनों नए कानून और यह विधिक चौपाल आज के परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह केंद्र विधिक ज्ञान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।"


विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार (CJM, हरिद्वार) ने कहा कि विधिक चौपाल के माध्यम से छात्र 'जूरिप्रूडेंस लॉ' के उन पहलुओं को समझेंगे जो उन्हें कानून की गहरी समझ देंगे। सुश्री सिमरनजीत कौर (सचिव, DLSA): उन्होंने घोषणा की कि DLSA हरिद्वार और विश्वविद्यालय मिलकर विधिक साक्षरता और मध्यस्थता के माध्यम से सामाजिक न्याय के लिए कार्य करेंगे।

कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा कहा कि 'सेंटर फॉर एक्सीलेंस' का उद्घाटन विश्वविद्यालय के शोध और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसके बाद कुलपति ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। मंच का सफल संचालन डॉ. दीपशिखा ने किया।

इस गौरवशाली क्षण में विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) बोधिसत्व आचार्य सहित प्रो. नीरज मलिक, डॉ. हरिचरण यादव, डॉ. विवेक, डॉ. नलनीश चंद्र सिंह, डॉ. जुली गर्ग, राहुल वर्मा, व्यंजना सैनी, रेनू तोमर और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies