News

04-05-2026 13:23:06

24 घंटे में चोरी का खुलासा, जेवरात व नगदी बरामद...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। मेहवड़कला गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और वारदात में इस्तेमाल इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मेहवड़कला निवासी अनिरुद्ध सैनी ने 2 मई को तहरीर देकर बताया था कि 29 अप्रैल को उनके परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का मुख्य गेट और अलमारी का ताला टूटा मिला तथा सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी।तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। इसी बीच 3 मई की रात धनौरी रोड स्थित बावन दर्रा के पास नहर पटरी से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवरात और 4 हजार रुपये नगद बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुलशेर निवासी लंढौरा कोतवाली मंगलौर बताया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी करता है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई देवेंद्र तोमर, एसआई विनोद गोला, जमशेद अली, सोनू चौधरी, विक्रम और कैलाश राम शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies