
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा वर्ष का प्रथम सेवा कार्य आज मैत्री कन्या गुरुकुलम वेद कुलम मुंडा खेड़ा लक्सर में जाकर गुरुकुल को कमरे में टायल्स लगाने हेतु सहायता राशि के रूप में ₹25000 का चेक संस्था की प्रधानाचार्य सविता को भेंट किया गया। साथ ही छात्राओं को स्टेशनरी का सामान एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष इजि. राकेश गर्ग ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारी शाखा सदस्यों द्वारा सेवा कार्य में जिस प्रकार से अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया जाता है उसी का परिणाम है कि आज हम अपनी संस्था का प्रथम सेवा कार्य कर पा रहें हैं इसी सेवा भाव मे डॉक्टर सुधीर चौधरी द्वारा भी ₹5000 की नकद राशि गेहूं और गायों के लिए भूसा हेतु गुरुकुल की प्रधानाचार्या को दी गई ।
तत्पश्चात डॉक्टर सुधीर चौधरी डॉ प्रदीप रस्तोगी डॉक्टर गोपाल रोहेला एवं डॉ मंजुला जी की देखरेख में एक बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें गुरुकुल की सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनको निशुल्क दवाई एवं स्वास्थ्यवर्धक टॉनिक का वितरण किया गया। इसी अवसर पर डॉक्टर मंजुला द्वारा छात्राओं को अलग से स्वच्छता एवं शरीर में हार्मोन्स के बदलाव के बारे में विस्तार से समझाया गया एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया।

उपरोक्त के अतिरिक्त इस अवसर पर शाखा वित्त सचिव डॉ मनोहर अरोड़ा एवं गुरुकुलम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies