
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
हरिद्वार/रुड़की। लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर हरिद्वार जनपद की सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) और रुड़की नगर इकाई द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर उद्यमियों की एकजुटता और संगठन के विस्तार को लेकर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम में राजनीतिक नेतृत्व और औद्योगिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।

सरकार और संगठन के बीच सेतु बनेगा लघु उद्योग भारती
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रुड़की नगर इकाई के जिलाध्यक्ष केतन भारद्वाज ने सभी अतिथियों, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों और उद्यमियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान और अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और वे स्वयं शासन स्तर पर उद्यमियों को हर संभव सहयोग दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे।

लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी कैलाश मेलाना ने रुड़की और सिडकुल इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। वहीँ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिजय सिंह तोमर ने कहा ऐसे आयोजन न केवल संगठन को मजबूत करते हैं, बल्कि उद्योग, उद्यमी और संगठन के बीच समन्वय को भी एक नई दिशा प्रदान करते हैं। समर्पण भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही लघु उद्योग भारती को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव ढंड ने उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि वे उत्तराखंड सरकार और उद्यमियों के बीच एक मजबूत पुल के रूप में कार्य करेंगे ताकि औद्योगिक विकास की राह में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके। कार्यक्रम के समापन पर सिडकुल इकाई के जिलाध्यक्ष मनोज गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पांडेय, सुखदेव सिंह, गौतम कपूर, पुनीत गोयल, अनुज चौहान, प्रवीण गर्ग, मोहिंदर आहूजा, जगदीश लाल पाहवा, अजय गर्ग, राकेश मित्तल, विनीत सिंघल, रंजीत टिबरेवाल, रामकांत हराला एवं लघु उद्योग भारती से प्रदीप खंडूरी, संजय गुप्ता, मयंक गर्ग, बीरेंद्र शुक्ल, मनोज मिश्रा, वी.वी. सिंह, पवन अग्रवाल, उपेंद्र कुमार, प्रवीण राणा, आदित्य तोमर, पीयूष मंधार, राहुल प्रजापति, हिमांशु वालिया आदि उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies