
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए गए वैद्य टेकबल्लभ को मेन बाजार व्यापार मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। रुड़की टॉकीज चौक स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में शहर के प्रमुख व्यापारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेन बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार प्रभजोत सिंह ने कहा कि हमारे बीच के व्यापारी वैद्य टेकबल्लभ ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर पूरे शहर का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य प्रेरणादायक हैं और अन्य लोगों के लिए मिसाल हैं। ऐसे व्यक्तित्व समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद वैद्य टेकबल्लभ ने कहा कि देश के चुनिंदा समाजसेवियों में उनका चयन होना शहरवासियों के प्रेम और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से समाज सेवा के कार्यों को और अधिक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने मेन बाजार व्यापार मंडल और सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रभजोत सिंह नामधारी, आशीष अरोड़ा, लखबीर सिंह, ललित कालरा, सनप्रीत सिंह, अमन अरोरा, सचिन आनंद, जसविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, पालदीप सिंह, अमन अरोरा (रूपक गारमेंट्स) और हरजीत सिंह सहित कई व्यापारी उपस्थित
रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies