News

02-05-2026 15:47:45

कलियर :- 200 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर।पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और गोकशी के उपकरण के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाजूहेड़ी रोड स्थित एक ईंट भट्ठे के पास कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दो लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम तस्लीम और मोहम्मद शादाब निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की बताए। दोनों आपस में सगे भाई हैं। पुलिस ने मौके से करीब 200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।फरार आरोपी की पहचान सलमान निवासी बंदा रोड मच्छी मोहल्ला के रूप में हुई है जो पूर्व में भी गोकशी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies