News

01-05-2026 22:49:58

आज 2 मई दिन शनिवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। करियर और वित्तीय फैसलें सोच-समझकर लें। काम में तेजी रहेगी लेकिन जल्दबाजी से बचें। प्रेम जीवन में रोमांच बरकरार रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, छोटी यात्रा के योग बन रहे है। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम जरूरी है।


वृष::आज का दिन मजबूत रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन निवेश या नई योजनाओं पर विचार करना अच्छा रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। शनिवार होने से शनि की कृपा से मेहनत का फल जरूर मिलेगा। बिगड़े काम जरूर पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन मीठे से परहेज करें।


मिथुन::आज का दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। करियर में चुनौतियां आएंगी, इसलिए अपने सहयोगियों से मदद लें। आर्थिक सुधार होगा। यात्रा से बचें। प्रेम में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन बातचीत करने से सब ठीक हो जाएगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


कर्क::आज का दिन संतुलित रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। लेकिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बिना मतलब के खर्चों से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन पेट संबंधी समस्या हो सकती है।


सिंह::आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ सकती है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को अनदेखा करने से परेशानी बढ़ सकती है।


कन्या::आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में सटीकता और परफेक्शन रहेगा, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाए। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, जिसके बाद छोटे निवेश से फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा, लेकिन आंखों का ध्यान रखें।


तुला::आज के दिन अपने सभी कामों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी लेकिन मतभेद होने से मन परेशान रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। करियर में बदलाव करने से पहले बड़ों के राय जरूर लें। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।


वश्चिक::आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतियोगी से आगे निकलेंगे। करियर में चुनौतियां आएंगी। आर्थिक स्थिचि सामान्य रहेगी। परिवार में तनाव संभव है, लेकिन पार्टनर का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


धनु::आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो सफल होगी। करियर में प्रगति संभव है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी बनी रहेगी। प्रेम जीवन उत्साह से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


मकर::आज का दिन अनुशासित रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम में पार्टनर के लिए समय निकालें। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा, लेकिन फालतू के खर्चों से बचें स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ::आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और नेटवर्किंग के क्षेत्र में लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। दोस्तों से मिलने का प्लान बनेगा, जिसके पूरे होने से आपको बहुत खुशी मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन::आज का दिन आध्यात्मिक वाला रहेगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। किसी भी काम को करने से पहले किसी बड़े की सलाह जरूर लेंय़ करियर में तरक्की होने से आपके माता-पिता को बहुत खुशी होगी।  आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक लेकिन नींद का ध्यान रखें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies