News

01-05-2026 21:45:15

तपती गर्मी में सेवा का उदाहरण: सिविल लाइन शिव मंदिर में मीठे शरबत का वितरण सम्पन्न

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली की बहनों द्वारा मीठे गुलाब शरबत का वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।


कार्यक्रम संयोजिका सावित्री मंगला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कीर्तन मंडली ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मंडली की बहनों ने स्वयं सेवा भाव से शरबत तैयार कर वितरण किया। तपती धूप में ठंडे मीठे शरबत की व्यवस्था से लोगों ने मंडली के इस प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देना रहा, जिसे मंडली ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजिका सावित्री, मंगला, रेखा शर्मा, कोमल अग्रवाल, सरिता, मानवी त्यागी, रानी महेश्वरी, सुमन, नमिता, श्रीमती रानी, लिली टंडन, मधु शर्मा, निहारिका, नमिता एवं उषा त्यागी सहित सभी बहनों का विशेष योगदान रहा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies