News

01-05-2026 17:20:33

मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन-चश्मा एवं औषधि का हुआ निशुल्क वितरण...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शालाक्य तंत्र विभाग द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महानिदेशक प्रो. डॉ. नरेन्द्र शर्मा एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. पियुष कपिल ने शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में 150 रोगियों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नेत्र स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक  किया गया।


शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क नजर के चश्मों एवं औषधियों का वितरण भी किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के अनेक लोगों ने शिविर में पहुंचकर सेवा का लाभ उठाया। शिविर का संचालन डॉ. योगेश सिसोदिया, डॉ. आरती पंवार एवं डॉ. पारुल रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा नेत्र रोगों की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies