News

01-05-2026 15:46:39

रुड़की में 10 जून को रामदास आठवले की जनसभा,कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की।केंद्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले दस जून को रुड़की पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा तय हुआ है। उन्होंने बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने दस जून को रुड़की में जनसभा के लिए समय दिया।

प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और विभिन्न जिलों में बैठकों का दौर जारी है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई मजबूती देगा और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies