
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नए विचारों के आगमन से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। करियर में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।
वृष::आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में किसी दूसरे पर भरोसा ना करें। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए अनावश्यक निवेश से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। करियर में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में संवाद सुधारें।

मिथुन::आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। आपको काम में सफलता मिलेगी। छात्रों को किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क::आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर रहेगा। परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते है, इसलिए धैर्य रखें। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी बदलने का फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में पेट या कमर की समस्या हो सकती है, इसलिए संतुलित भोजन करें। प्रेम में पार्टनर का साथ मिलेगा।

सिंह::आज का दिन शुभ रहेगा। करियर और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। धन संबंधी मामलों में लाभ की संभावना ज्यादा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या::आज का दिन शुरुआत से ही अच्छा रहेगा। हालांकि, सावधानी बरतनी जरूरी है। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। सहकर्मियों से अच्छी बनेगी, लेकिन विवाद से बचें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में भावनाओं को व्यक्त करें। यात्रा शुभ रहेगी।

तुला::आज के दिन थोड़ा सोच-समझकर चलना होगा। अपने करीबी के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखें। प्रेम जीवन में नई खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य, लेकिन तनाव न लें।
वश्चिक::आज को दिन थोड़ा सावधानी से चलना होगा। काफी समय से चली आ रही समस्याओं को जल्दी से सुलझाए। करियर में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सबकुछ आसान हो सकता है। सेबत को कभी नजरअंदाज ना करें। परिवार में शांति बनाए रखें। प्रेम में सावधानी बरतें।

धनु::आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में उन्नति के योग हैं। लंबी दूरी की यात्रा या नई योजनाएं कामयाभ जरूर होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर::आज के दिन सतर्कता बरतनी होगी। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। हालांकि, निवेश के अच्छे योग बन रहे है। करियर में स्थिरता और उच्च पद की संभावना है। साथ ही, मेहनत का फल भी जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा प्रेम जीवन में समझदारी बनी रहेगी।

कुंभ::आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेंगी। दोस्तों की मदद से लाभ हो सकता है। करियर में अचानक से नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा।
मीन::आज के दिन मानसिक शांति मिलेगी। आध्यात्मिक या रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने कार्य पूरे होंगे। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies