News

29-04-2026 17:44:32

रोमियो लेन बार सहित चार रेस्टोरेंटों पर पुलिस का छापा-ऑपरेशन “प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कोतवाली रुड़की क्षेत्र में देर रात नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट और बार संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई से संबंधित प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध रूप से शराब परोसने, बार संचालन के नियमों का उल्लंघन करने तथा रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे/लाउडस्पीकर बजाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान कई रेस्टोरेंट और बार संचालकों द्वारा देर रात तक प्रतिष्ठान खुले रखने और डीजे/लाउडस्पीकर बजाने जैसे नियमों के उल्लंघन पाए गए। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों से एम्पलीफायर, लैपटॉप, टैब सहित अन्य उपकरण कब्जे में लिए। साथ ही संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।

जिन प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई—

रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट

एरोमेटिक रेस्टोरेंट

सेन्टरोज रेस्टोरेंट

कैफिन कॉफी डे


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies