दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। हज-2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर चयनित आवेदकों को अतिरिक्त राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि के कारण हज केमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई ने यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत सभी चयनित हज यात्रियों को अब 10,000 रुपये प्रति व्यक्ति अतिरिक्त जमा करने होंगे।
उन्होंने बताया कि यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा की जा सकती है। भुगतान के दौरान बैंक रेफरेंस नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, यात्री हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट या ‘हज सुविधा’ ऐप के जरिए ऑनलाइन ई-भुगतान भी कर सकते हैं।अधिकारियों के अनुसार, यह अतिरिक्त राशि 15 मई 2026 तक या उससे पहले जमा करना अनिवार्य है और निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान न करने पर हज यात्रा प्रभावित हो सकती है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies