News

29-04-2026 11:23:42

प्यार में बाधा बने पिता की हत्या, बहादराबाद पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। हरिद्वार के कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में हुए राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मृतक की शादीशुदा पुत्री से प्रेम संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

ग्राम रानानगंला थाना स्योहारा जिला बिजनौर निवासी प्रियांशु ने 27 अप्रैल 2026 को अपने पिता राजवीर सिंह की हत्या की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर गहरी चोट पहुंचाकर उनके पिता की हत्या कर दी। इस आधार पर कोतवाली बहादराबाद में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

डायल 112 से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी भिजवाया, जहां परिजनों ने पहचान की। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच के दौरान पुलिस ने कलियर रोड स्थित लकी हॉस्पिटल के बाहर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर बैठे पंकज कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया।

पंकज ने बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। युवती पहले से शादीशुदा थी। आरोपी उसका तलाक कराकर उससे विवाह करना चाहता था, लेकिन मृतक इसका विरोध कर रहा था। इसी कारण उसने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।26 अप्रैल की शाम दोनों आरोपी राजवीर को बौंगला अंडरपास के पास पॉपुलर के खेत में शराब पिलाने के बहाने ले गए और सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए।

पुलिस ने पंकज की निशानदेही पर नहर पटरी मार्ग से छोटे लाल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस हत्याकांड के खुलासे में कोतवाली बहादराबाद के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गौरोला, उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट (प्रभारी चौकी बाजार), कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल नितुल यादव, कांस्टेबल विकास थापा, कांस्टेबल मुकेश नेगी, कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान, कांस्टेबल चालक वीरेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल अरुण चमोली की अहम भूमिका रही।

थाना सिडकुल से उपनिरीक्षक अजय शाह (थानाध्यक्ष), कांस्टेबल राजेश, सीआईयू हरिद्वार से निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह, कांस्टेबल दीप गौड़, कांस्टेबल उमेश, कांस्टेबल वसीम, कांस्टेबल हरवीर तथा फील्ड यूनिट टीम से कांस्टेबल अनिल चौहान व कांस्टेबल विनय भट्ट ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies