दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। नगर पंचायत कलियर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड 9 और 5 में आंतरिक सड़कों व नालों के निर्माण कार्यों का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद,सभासद मेहरुबा जावेद साबरी व राशिद अली ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर सलीम अहमद ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सभासद मेहरुबा जावेद साबरी ने कहा कि उनके वार्ड में लंबे समय से सड़कों और नालियों की समस्या बनी हुई थी जिसे अब दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी विकास कार्य जारी रहेंगे।वहीं सभासद राशिद अली ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उनके प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद अब जमीनी स्तर पर कार्य शुरू हो गया है, जिससे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। इस दौरान रहीश अहमद, अरशद, ईनाम, इरशाद, अकबर, मुस्तुफा, मौलवी दानिश, जरीफ, आशिक अली, तौकीर, सलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies