News

27-04-2026 17:22:42

मदरहुड विश्वविद्यालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 55 यूनिट रक्त संग्रहित

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड एवं वीरा फाउंडेशन, रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजसेवा का परिचय दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियां बचा सकता है। युवाओं का इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना अत्यंत सराहनीय है। मदरहुड विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हमारी संस्था नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करती है।”शिविर में कुल 94 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 55 यूनिट रक्त जनकल्याण हेतु एकत्रित कर वीरा फाउंडेशन को सौंपा गया।

मदरहुड विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अजय गोपाल शर्मा ने कहा, “यह शिविर हमारे संस्थान के ‘सेवा परमो धर्मः’ संकल्प को साकार करता है। हम उच्च शिक्षा विभाग एवं वीरा फाउंडेशन के आभारी हैं। कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया है।”

शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं जलपान वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं अध्यापकगणों का विशेष योगदान रहा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies