दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।कलियर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में हुड़दंग कर रहे चार युवकों को पकड़कर उनका शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दरगाह क्षेत्र में शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी अभिषेक (20) निवासी महमूदपुर कलियर, महफूज (30) निवासी इमाम साहब के पीछे कलियर, फिरोज खान (36) निवासी पिरान कलियर और शेर अली (27) निवासी जवाईंखेड़ा दरगाह क्षेत्र में शोर शराबा और हुड़दंग मचा रहे थे जिससे जायरीनो को परेशानी हो रही थी।
पकड़े गए सभी आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर आवश्यक कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार का हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, प्रदीप कुमार और ललित कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies