News

25-04-2026 21:13:39

ऑपरेशन ‘प्रहार’ का असर: NDPS में जेल जा चुके 85 चिन्हित, 25 की थाने में परेड

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



पथरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। नशे के सौदागरों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में जेल जा चुके लोगों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष पथरी की पहल पर वर्ष 2016 से 2025 के बीच एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके कुल 85 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 25 व्यक्तियों को शुक्रवार को थाना परिसर में बुलाकर परेड कराई गई और कड़ी चेतावनी दी गई।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पुनः एनडीपीएस एक्ट के तहत लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी चिन्हित व्यक्तियों को प्रत्येक 15 दिन में थाने में अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

थाना पथरी में इसके लिए एक विशेष रजिस्टर तैयार किया गया है, जिसमें चिन्हित व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास, फोटो, मोबाइल नंबर और वर्तमान स्थिति दर्ज की जा रही है। पुलिस द्वारा इन सभी पर सतत निगरानी रखी जाएगी ताकि जनपद में नशे के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं क्षेत्रीय जनता ने इस पहल की सराहना की है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies