News

25-04-2026 17:17:08

बी.एस.एम. इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, हाईस्कूल 94% और इंटरमीडिएट 88% रहा उत्तीर्ण प्रतिशत


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बी.एस.एम. इंटर कॉलेज के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर बी.एस.एम. शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबंधक ममतेश कुमार शर्मा एडवोकेट तथा संस्थान के सचिव रजनीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र बधाई के पात्र हैं और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित है। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय यहां के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण और समर्पित शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक बेहतर शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को निरंतर प्रेरित करते रहते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक ने भी छात्रों का मुंह मीठा कराते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम अत्यंत संतोषजनक और विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक अपने नैतिक दायित्व को सर्वोपरि रखते हुए छात्रों को शिक्षित करता है। यहां शिक्षा का अनुकूल वातावरण रहता है और विषय संबंधी समस्याओं का समाधान अध्यापक अतिरिक्त समय देकर भी करते हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इंटरमीडिएट कला वर्ग में वंश कुमार ने 91 प्रतिशत, चंदन सैनी ने 82.2 प्रतिशत और विक्रम सैनी ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में सत्यम पांडेय ने 81 प्रतिशत, अर्श मलिक ने 78.8 प्रतिशत और अरजब जैन ने 75.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिज्य वर्ग में आशीष नाथ ने 75 प्रतिशत, लक्की राजभर ने 72.8 प्रतिशत तथा हर्ष धीमान ने 72.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

हाईस्कूल में इशांत सिंह ने 82.6 प्रतिशत, सुहेल ने 79.8 प्रतिशत और कृष्णा ने 72.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डॉ. अभय ढौंडियाल, अमित कपिल, डॉ. उदयन, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, संगीता गौड़, विशेष कुमार, कमल मिश्रा, विशाल कुमार, विकास गौतम, जितेश कुमार, शैलेन्द्र पंत, मोहित कुमार, विनय कुमार, पवन कपिल, देवराज सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies