News

25-04-2026 17:13:48

94% अंक लाकर अतिका हुसैन ने बढ़ाया गांव का मान, मून किंगडम कॉलेज की छात्रा ने रचा सफलता का इतिहास...


दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::

मंगलौर। मंगलौर क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव की होनहार बेटी अतिका हुसैन ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव, परिजनों और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

शनिवार को जैसे ही उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, अतिका के घर और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लग गया। अतिका ने यह परीक्षा लंढोरा स्थित मून किंगडम पब्लिक इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय का स्टाफ उसके घर पहुंचा और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्रिंसिपल रेखा गिरी ने कहा कि अतिका शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही है। उसकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। हमें अपनी छात्रा पर गर्व है।

ग्राम प्रधान नौशाद अली ने भी अतिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उसने पूरे गांव का नाम रोशन किया है। हमारी बेटी ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। ग्राम पंचायत की ओर से अतिका को सम्मानित किया जाएगा और उसकी आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

अतिका के परिजनों ने बताया कि बेटी ने निरंतर कड़ी मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की है। गांववासियों ने भी गर्व जताते हुए उसे आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies