News

25-04-2026 17:00:43

एलायंस क्लब रूड़की शाखा-179 की नई कार्यकारिणी का भव्य अधिष्ठापन, सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा घोषित...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। एलायंस क्लब की शाखा-179, एलायंस क्लब रूड़की की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह शहर के एक होटल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के 60 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई टीम का स्वागत किया।

समारोह में क्लब के पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट एली अरविंद गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली अनिता गुप्ता एवं एडीजी-1 एली अंकुर ओहरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में नई कार्यकारिणी में एली योगेश गोयल को अध्यक्ष, एली अजय कंसल को सचिव तथा एली विशाल गोयल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

निवर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष एली योगेश सिंघल, सचिव एली योगेश गोयल और कोषाध्यक्ष एली डॉ. राजीव गोयल ने सफल कार्यकाल पूर्ण कर नई टीम को पदभार सौंपा। पूर्व अध्यक्ष योगेश सिंघल ने वर्षभर मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। पूर्व सचिव योगेश गोयल ने वर्षभर के कार्यक्रमों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि पूर्व कोषाध्यक्ष ने वित्तीय लेखा-जोखा सभा के समक्ष रखा।

इस अवसर पर अरविंद गुप्ता ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि एलायंस क्लब का उद्भव भारत से हुआ है और यह विश्व के 22 देशों में सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब की विशेषता यह है कि इसका कोई भी धन भारत से बाहर किसी संगठन को नहीं जाता, बल्कि देशभर में फैली शाखाओं के माध्यम से समाजसेवा में लगाया जाता है।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष योगेश गोयल ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी कार्ययोजना की घोषणा की। प्रमुख योजनाओं में उत्तराखंड बॉर्डर स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर स्वच्छ पेयजल हेतु वॉटर कूलर की व्यवस्था, प्लांटेशन व सीड बॉल के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान, स्कूलों में संस्कार, शिष्टाचार और ज्ञान-विज्ञान आधारित कार्यक्रम, कांवड़ मेले में शिविर लगाकर सेवा कार्य, सड़क सुरक्षा अभियान, जरूरतमंद वरिष्ठजनों के लिए भोजन व स्वास्थ्य सुविधा, वर्षभर एम्बुलेंस सेवा, ग्रामीण क्षेत्रों में महिला रोजगार सृजन हेतु सिलाई केंद्र संचालन तथा प्रशिक्षित महिलाओं को आय के अवसर उपलब्ध कराना शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त क्लब सदस्यों के साथ होली, दीपावली व तीज जैसे त्योहारों का सामूहिक आयोजन तथा वार्षिक आउटडोर पिकनिक भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम का संचालन एली नरेंद्र आहूजा ने प्रभावी ढंग से किया। समारोह में पत्रकार बंधुओं का भी स्वागत किया गया और अंत में सभी ने रात्रिभोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम में दिलीप प्रधान, मीनू प्रधान, डॉ. संजीव अग्रवाल, शैलेन्द्र, रजनी, सोनिका आहूजा, निधि गोयल, मनीषा सिंघल, विवेक गुप्ता, दिव्या, आकाश जैन, ए.के. गोयल, गोपाल गोयल, मनु, सुरभि भार्गव, पुनीत, प्रमोद अग्रवाल, नीलू, प्राची, ऋतु, दीप्ति, अर्पित सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं नए सदस्यों मानव चौहान, अंजलि, नीलू धवन और प्रीति सहदेव को शपथ दिलाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की गई।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies