News

24-04-2026 20:27:21

हीटवेव का असर: हरिद्वार में 27 अप्रैल से स्कूलों का समय बदला, डीएम मयूर दीक्षित के आदेश जारी..

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



हरिद्वार।भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक नई समय-सारिणी लागू रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनजर निम्न निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बच सकें।सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था हो।विद्यालयों में ओआरएस और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता रखी जाए।छात्रों को हीटवेव से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाए।तेज धूप के दौरान खेल-कूद एवं बाहरी गतिविधियां न कराई जाएं।अवकाश के बाद छात्रों को समूह में घर भेजा जाए, ताकि किसी आपात स्थिति में सहयोग मिल सके।जिलाधिकारी ने जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार विद्यालयों का संचालन करते हुए उपरोक्त सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies