News

24-04-2026 17:41:16

रुड़की: विश्व हिंदू महासंघ ने सौरभ भूषण शर्मा को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा के लिए विख्यात विश्व हिंदू महासंघ, भारत ने उत्तराखंड में संगठनात्मक मजबूती के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं ओजस्वी वक्ता सौरभ भूषण शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कालकाजी पीठ, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में संपन्न हुई, जहाँ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।


इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रभास चंद (एडवोकेट) और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रम गोस्वामी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने कहा कि सौरभ भूषण शर्मा का जीवन सनातन धर्म और संगठन के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में हिंदू चेतना को नई दिशा मिलेगी और संगठन की विचारधारा जन-जन तक पहुँचेगी।प्रभास चंद (एडवोकेट) ने कहा कि सौरभ शर्मा की कार्यशैली युवाओं को धर्म के प्रति प्रेरित करने में बेहद प्रभावशाली रही है, जिससे संगठन को विस्तार मिलेगा।विक्रम गोस्वामी ने कहा कि सौरभ शर्मा के पास प्रशासनिक दक्षता और मजबूत जनसंपर्क का अनुभव है, जो उन्हें एक सक्षम रणनीतिकार बनाता है।नियुक्ति पर सौरभ भूषण शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे देवभूमि राज्य में सनातन परंपराओं के संरक्षण और सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देंगे तथा व्यापारिक प्रकोष्ठों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे।

इस अवसर पर रुड़की से कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें विनोद अग्रवाल (जिला महामंत्री, गोपाल मंडल), पंडित सचिन शर्मा (मुख्य पुजारी, सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सिविल लाइन्स) और वंशज ठाकुर (जिला कोषाध्यक्ष, माँ शाकंभरी देवी सेवा परिवार) शामिल रहे।

सौरभ भूषण शर्मा वर्तमान में भाजपा उत्तराखंड के व्यावसायिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष और सनातन धर्म रक्षिणी सभा के मंत्री के रूप में सक्रिय हैं। उनके बहुआयामी अनुभव से विश्व हिंदू महासंघ को उत्तराखंड में नई गति मिलने की उम्मीद है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies