News

22-04-2026 18:17:14

पिरान कलियर में विवाहिता की संदिग्ध मौत- पुलिस जांच में जुटी..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार रहमतपुर गांव निवासी इसराना (36) पत्नी शहजाद का शव उसके मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी सबसे पहले एक पड़ोसी युवक को हुई जिसने तत्काल महिला के पति को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पति यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए।बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं और घटना के समय उसने बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर भेज रखा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies