News

22-04-2026 13:59:17

कलियर पहुंचे सपा प्रवक्ता राज कुमार भाटी,भाजपा पर साधा निशाना- लगाए गंभीर आरोप-उत्तराखंड में संगठन होगा मजबूत...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी ने बुधवार को पिरान कलियर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह शरीफ में चादर और फूल पेश किए। इस दौरान सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश मे अमनो अमान की दुआ कराई।


पिरान कलियर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राज कुमार भाटी ने कहा कि दरगाह में हाजिरी देने से उन्हें मानसिक शांति और सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि इस दरबार पर देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और उनकी भी यहां आने की काफी लंबे समय से इच्छा थी।भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में कई विकास कार्य हुए थे। लेकिन वर्तमान में विकास की गति थम गई है और केवल विभाजनकारी राजनीति की जा रही है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2023 में बिल दोनों सदनों से पारित हो चुका है। लेकिन इसे लागू करने के बजाय भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है।उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में भी मजबूती के साथ संगठन को विस्तार देगी और मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी।इस दौरान चंद्रशेखर यादव, समीर आलम, साजिद अंसारी, दिलशाद, मास्टर मौसम अली, हाजी नूरहसन, राव धन्नू, डॉ. तौफीक अहमद, वसीम अहमद, राशिद अली, मुर्सलीन सिद्दीकी, मोनू कुरैशी और राव रिहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies