दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।समाजसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम उठाते हुए भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा रुड़की द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया। इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला में गौ-सेवा एवं गो-पूजन के साथ किया गया। परिषद के सदस्यों ने श्रद्धा भाव से गौमाता को चारा अर्पित कर नए सत्र की मंगलकामना की। प्रकल्प के संयोजक सचिन गुप्ता ने बताया कि कृत्रिम अंग के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा तथा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। पूजा गुप्ता ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी निम्न दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं
परिषद के वरिष्ठ सदस्य सत्येन्द्र गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद पूर्व से ही विभिन्न जनसेवा कार्यों में सक्रिय रही है और यह प्रकल्प भी उसी सेवा परंपरा का विस्तार है। अध्यक्षा आशा चंद्रा ने परिषद के आगामी सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि कृत्रिम अंग सेवा प्रकल्प को शीघ्र ही व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। वहीं सचिव निधि शांडिल्य ने मीडिया को आवेदन संबंधी संपर्क विवरण उपलब्ध कराए।
इस अवसर पर परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री सत्येन्द्र गुप्ता सचिन गुप्ता, पूजा गुप्ता, संजय सिंह,अनिल सिंघल, सौरभ सिंघल, निधि शांडिल्य, आशा चंद्रा, रमेश रावल, इंदु रावल, अतुल जैन, शशिकांत अग्रवाल, ऋचा, मंगला एवं श्रीमती सावित्री आदि शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies