News

21-04-2026 13:11:35

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर चौधरी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित..

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। नगर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर चौधरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। देवभूमि पीडियाट्रिक्स कांफ्रेंस (पेडिकॉन) 26 देहरादून में आयोजित की गई जिसमें डॉक्टर सुधीर चौधरी को एम्स की डायरेक्टर डॉ मीनू सिंह द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ चौधरी ने मेरठ मेडिकल कॉलेज से 1982 में पीडियाट्रिक्स में एमडी की डिग्री प्राप्त की साथ ही 2013 में एफआईएपी प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के पहले बाल रोग विशेषज्ञ बने। डॉक्टर चौधरी पूर्व में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स बोर्ड के पांच बार उत्तराखंड से मेंबर रहे व उन्होंने उत्तराखंड के बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किए। डॉक्टर चौधरी पूर्व में 1985 से 1991 के बीच लीबिया में मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल अल्जीबिल लीबिया में पीडियाट्रिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके है। डॉक्टर चौधरी ने रोटरी क्लब रुड़की के अध्यक्ष , अस्सिटेंट गवर्नर व अन्य पदों पर रहते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कई बड़े कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का कार्य किया है। डॉक्टर चौधरी अभी तक विश्व भर में 11 बार रोटरी इंटरनेशनल कन्वेंशन में प्रतिभाग करने के साथ ही वह दो वर्ष पूर्व रोटरी के मेडिकल मिशन में mozambique गए थे.डॉक्टर चौधरी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग और प्रयत्नशील है। पिछले कई दशकों से डॉक्टर चौधरी शिक्षा नगरी रुड़की में देहरादून रोड स्थित चिरंजीव चाइल्ड हॉस्पिटल को संचालित करते हुए रुड़की नगर व आसपास के क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चों का बेहतर इलाज कर रहे है। बच्चों के डॉक्टर में डॉक्टर चौधरी वर्तमान समय में एक सुप्रसिद्ध नाम है।

इस अवसर पर डॉक्टर चौधरी ने बताया कि वह बच्चों में आए दिन हो रही नित नई नई बीमारियों को लेकर पूरी तरह सजग हैं और बच्चों के इलाज के साथ साथ वह बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के नए नए टिप्स देते है जिसमें आजकल जंक फूड व मोबाइल के इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं जिससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास अच्छे से हो सके।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies