दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को अपने रुड़की स्थित कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर क्षेत्र की जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं।
शिकायतों पर कड़ा रुख
प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-समस्याओं का समाधान केवल खानापूर्ति न होकर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकार की प्राथमिकताओं पर जोर
जनता को संबोधित करते हुए प्रदीप बत्रा ने सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार का लक्ष्य 'अंत्योदय' है। जन-हितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है।
