News

19-04-2026 18:03:12

रुड़की में गूंजा जय परशुराम: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मदन कौशिक ने किया शुभारंभ

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा शहर में भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने दुर्गा चौक मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

शोभायात्रा दुर्गा चौक मंदिर से प्रारंभ होकर मेन बाजार, अनाज मंडी, चौक बाजार, सिविल लाइंस और लक्ष्मी नारायण घाट होते हुए परशुराम घाट पर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान परशुराम की सजीव झांकियां और भक्तों के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। 

मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने कहा,“भगवान परशुराम त्याग, तपस्या और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और समाज में सदाचार स्थापित करने की प्रेरणा देता है। ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य करते हैं। अति विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय पालीवाल ने कहा,“भगवान परशुराम का संदेश केवल एक समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के लिए है। हमें उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक सौरव भूषण शर्मा ने कहा यह शोभायात्रा ब्राह्मण समाज की एकता और श्रद्धा का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।

इस अवसर पर शगुन पंडित, दिनेश कौशिक, डॉ. अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार कौशिक, सुदेश शर्मा, मनोज शर्मा, आचार्य रजनीश शास्त्री, पंडित रमेश सेमवाल, सुशील त्यागी, अनुज जैन, रामकुमार शर्मा, पंडित बिट्टू शर्मा, सुरेश शर्मा, गौरव कौशिक, जतिन गौड़, संजय कुमार शर्मा, आदित्य शर्मा, विनय शर्मा, दीपा कौशिक, श्रद्धा हिंदू, विनोद शर्मा, हितेश शर्मा, सुधांशु शर्मा, दयानंद गौतम, अश्वनी कुमार भारद्वाज, राजकुमार कौशिक, अरविंद भारद्वाज, अश्वनी भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।पूरे आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies