News

19-04-2026 15:28:59

न्यू आदर्श नगर में मोबाइल टावर के विरोध में धरना, कॉलोनीवासियों का प्रदर्शन तेज

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। आबादी क्षेत्र न्यू आदर्श नगर में मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में कॉलोनीवासियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घनी आबादी के बीच टावर लगाए जाने से रेडिएशन का खतरा बढ़ेगा, जिससे लोगों में गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि टावर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी एवं ठेकेदार द्वारा मानकों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बिना उचित अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किए टावर खड़ा किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक टावर को यहां से हटाया नहीं जाता, उनका धरना जारी रहेगा।

कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि धरना शुरू करने से नाराज भवन स्वामी ने उनके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट भी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मारपीट के बाद भवन स्वामी ने उनके खिलाफ लूट और मारपीट का झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।

मामले को लेकर पार्षद सचिन कश्यप ने बताया कि टावर हटवाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट से भी मुलाकात की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले में सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

धरना प्रदर्शन में विजय कुमार, सुनीता गोस्वामी, लव कुश गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, नीलम निधि, विजय धीमान, रविंदर धीमान, डिंपल धीमान, प्रदीप कश्यप, अंशुल सैनी, अक्षय चौधरी, श्याम सिंह, रोहित कश्यप, बृजेश, सागर अग्रवाल, अरविंद कपिल, रामकिशन, शोभित नामदेव, रोशन लाल, सोहेल सलमानी, अखिल चौधरी, रोहित सिंह, सात्विक कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, दानिश, परवीन, योगेंद्र सिंह, मंजू कश्यप, गीता कश्यप, तूलिका, सनौद कश्यप, नीलम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies